Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsUttarakhand Delegation Advocates for Restoration of Old Pension Scheme

पुरानी पेंशन बहाली को डीएम से मिले कर्मचारी

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को डीएम से मुलाकात की।भावनाओं से भी अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि 2

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSat, 28 June 2025 03:26 PM
share Share
Follow Us on
पुरानी पेंशन बहाली को डीएम से मिले कर्मचारी

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में राजकीय शिक्षक संघ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम स्वाति भदौरिया को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और कर्मचारियों की भावनाओं से भी अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि 2005 के बाद नियुक्त राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नई पेंशन योजना (एनपीएस) में रखा गया है, जो पूरी तरह से बाजार आधारित और जोखिमपूर्ण है। इसमें रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को आर्थिक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ ही दिया जाए। प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने बताया कि देश के कई प्रदेशों राजस्थान, हिमाचल, छत्तीसगढ़ आदि ने पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की सुविधा बहाल की है। उत्तराखंड सरकार से भी यही अपेक्षा है। डीएम ने इस विषय को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को शासन के सम्मुख संवेदनशीलता के साथ रखा जाएगा। शिष्टाचार भेंट के दौरान आने वाले समय में जागरूकता रैली, ज्ञापन और जन संवाद अभियान की योजना पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में ब्लाक अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ संग्राम सिंह नेगी, एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल संघ के पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह, मनोज बिष्ट, राजपाल बिष्ट आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें