Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsBhowali Municipal Employees Federation Elects New Executive Committee

निकाय कर्मचारी महासंघ भवाली के अध्यक्ष बने पंकज जोशी

फोटो भवाली, संवाददाता। निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में किया गया। इस दौरान महासंघ की भवाली शाखा की कार्यकारि

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालFri, 27 June 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
निकाय कर्मचारी महासंघ भवाली के अध्यक्ष बने पंकज जोशी

भवाली, संवाददाता। निकाय कर्मचारी महासंघ की शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में भवाली शाखा की कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पंकज जोशी को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी मनोज तिवारी की अध्यक्षता में निकाय कर्मचारी महासंघ भवाली शाखा की कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष, गौरव नेगी को उपाध्यक्ष, इंद्र कुमार कपिल और भुवन चन्द्र भट्ट को संगठन मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी ने सभी नए पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। कहा कि निकाय कर्मचारी महासंघ की पूर्व कार्यकारणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें