Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsTractor and E-Rickshaw Collision Injures Two Women Workers in Bazpur

बाजपुर में ट्रैक्टर और ई रिक्शा के बीच हुई टक्कर,

बुधवार की सुबह ग्राम बरहैनी में ट्रैक्टर और ई रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिसमें सवार दो महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरWed, 25 June 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
बाजपुर में ट्रैक्टर और ई रिक्शा के बीच हुई टक्कर,

बाजपुर। ग्राम बरहैनी में ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार दो महिला श्रमिक घायल हो गई। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव खंबारी से ई-रिक्शा में छह महिला श्रमिक सवार होकर धान लगाने के लिए बरहैनी जा रही थी। तभी बरहैनी बन्नाखेड़ा मार्ग पोपपुरी में स्थित मैंथा टंकी के पास एक ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी महिला श्रमिक 30 वर्षीय विद्या देवी पत्नी लाल सिंह निवासी गांव हजीरा चंदनपुरा तथा 50 वर्षीय सूखो देवी पत्नी जगन लाल निवासी खंबारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें