व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 30 को
जसपुर में उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 30 जून को होगा। समारोह का आयोजन स्वागत मंडप में दोपहर ढाई बजे से होगा। इसमें प्रदेश संरक्षक अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और विधायक शामिल...
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरThu, 26 June 2025 06:44 PM

जसपुर। उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह 30 जून को होगा। कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह स्वागत मंडप में दोपहर ढाई बजे से होगा। समारोह में प्रदेश संरक्षक अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा समेत विधायक आदि रहेंगे। समारोह में अतिथि नये अध्यक्ष हरिओम सिंह, महामंत्री विमल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी आदि को शपथ दिलायेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।