यूपी से सटे जसपुर के किसानों को सम्मान निधि मिलने में आ रही परेशानी
जसपुर के कई गांवों के किसानों को किसान सम्मान निधि में दिक्कत हो रही है क्योंकि उनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है। पूर्व विधायक ने कृषि मंत्री को इस समस्या की जानकारी दी है। मंत्री ने समाधान का आश्वासन...

जसपुर, संवाददाता। यूपी बार्डर से सटे राज्य के कई गांवों के किसानों को किसान सम्मान निधि मिलने में दिक्कत आ रही है। उनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है। पूर्व विधायक ने मामले की जानकारी प्रभारी एवं कृषि मंत्री को दी है। कृषि मंत्री ने समस्या का हल कराने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि मुरादाबाद और बिजनौर जिले की सीमाएं जसपुर क्षेत्र से सटी हैं। जसपुर के अधिकांश गांवों के किसानों की भूमि यूपी में तो घर उत्तराखंड में है। इसी तरह से यूपी के सीमांत गांवों के किसानों की भूमि भी जसपुर क्षेत्र में है। बताते हैं कि इसके चलते किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि में अड़चनें आ गईं।
किसान, बैंकों में अपनी केवाईसी नहीं करा पा रहे हैं। साथ ही आला अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। इससे परेशान होकर किसानों ने पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल को अपनी पीड़ा बताई। पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने बताया कि उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी को इस सब से अवगत करा दिया है। कृषि मंत्री ने मामले में कार्रवाही कराने का भरोसा दिलाया है। उधर, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने बताया कि प्रदेश के जिस जिले में भूमि आ रही है। उसी जिले से किसान सम्मान निधि मिलेगी। किसी किसान को दिक्कत आती है। तो वह उनसे मिल सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।