Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsEmergency Fighter Dr Lokman Singh Gehlot Honored by CM in Dehradun

आपातकाल में जेल रहे डॉ. लोकमन को सीएम ने सपत्नीक सम्मानित किया

आपातकाल में जेल में रहे लोकतंत्र सेनानी डॉ. लोकमन सिंह गहलोत को सपत्नीक मुख्यमंत्री ने देहरादून बुलाकर सम्मानित किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरThu, 26 June 2025 06:50 PM
share Share
Follow Us on
आपातकाल में जेल  रहे डॉ. लोकमन  को सीएम ने सपत्नीक सम्मानित किया

जसपुर। आपातकाल में जेल में रहे लोकतंत्र सेनानी डॉ. लोकमन सिंह गहलोत को उनकी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री ने देहरादून में सम्मानित किया। लोकमन सिंह ने सीएम का आभार जताया है। आर्य समाज के निकट निवासी डॉ. लोकमन सिंह गहलोत ने बताया कि 25 जून 1975 को आपातकाल लागू होने पर वह बरेली के स्टेट आयुर्वेदिक कॉलेज में ट्रेनिंग कर रहे थे। उस समय उन्होंने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर आपातकाल के विरोध में सत्याग्रह किया था। आपातकाल विरोधी पर्चे बांटे थे। पुलिस ने 25 दिसंबर 1976 को उन्हें व उनके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

वह 5 माह तक बरेली जेल में बंद रहे। भाजपा सरकार ने सत्याग्रह करने, जेल जाने पर उन्हें लोकतंत्र सेनानी घोषित किया था। बुधवार को सीएम ने उन्हें देहरादून में सम्मान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें