लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
काशीपुर में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर सांसद अजय भट्ट ने इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया और आपातकाल से संबंधित...

काशीपुर, संवाददाता। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने शिरकत की। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा देशभर में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। वहीं उस समय जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने प्रेसवार्ता की। इसके बाद उन्होंने वहां लगी आपातकाल से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को शॉल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने 25 जून 1975 के दिन देश में इमरजेंसी थोपते संविधान को तहस-नहस कर दिया था और रातों रात देश के एक लाख से ज्यादा लोगों को जेल में बंद कर दिया था।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों और उनकी प्रिंटिंग प्रेसों को बंद कर दिया था। आरएसएस, संघ, जनसंघ सहित अनेक पार्टियों के लोगों को जेल में बंद कर दिया था। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, पीसीयू चैयरमैन राम मेहरोत्रा, सीमा चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुदेश, मोहन बिष्ट, राजीव सैनी, आकाश गर्ग, डॉ. यशपाल रावत, गुरबख्श सिंह बग्गा, प्रियंका अग्रवाल, सृष्टि बंसल, मुक्ता सिंह, रीति नागर, वैभव गुप्ता, दीपा पाठक, अनीता कांबोज, श्रीमती संतोष जयकरन, इंतजार हुसैन, समरपाल सिंह, डॉ. यूनुस चौधरी, आकाश गर्ग, कल्पना राणा, रिकी पोंटिंग, अर्जुन सिंह समेत आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।