Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsChild Labor Eradication Campaign Launched in Bazpur with Awareness Drive

बाजपुर में बाल श्रम उन्मूलन अभियान को लेकर चला अभियान,

शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत् श्रम विभाग के साथ आईएसडी संस्था की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत् श्रम प्रवर्तन अधिकारी र

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरFri, 27 June 2025 05:11 PM
share Share
Follow Us on
बाजपुर में बाल श्रम उन्मूलन अभियान को लेकर चला अभियान,

बाजपुर। शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत श्रम विभाग के साथ आईएसडी संस्था की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने 40 से अधिक दुकानों व संस्थानों में जाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम कराने से लोगों को बचना चाहिए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आईएसडी संस्था के साथ मिलकर श्रम उन्मूलन अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि ये अभियान अभी जारी रहेगा। वहीं उन्होंने बताया कि 14 वर्ष तक के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम करवाना कानून का उल्लंघन के दायरे में आता है।

उन्होंने बताया कि 14 से 18 वर्ष का किशोर किसी फैक्ट्री या भारी काम को नहीं कर सकता जबकि वह दुकानों में काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कानून का उल्लंघन करता कोई पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। टीम में चांदनी रावत, गोकरन सिंह पांगती, रईस अहमद, प्रेमा दानू मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें