Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsKalash Yatra and Ram Katha Organized at Adi Shakti Navdurga Temple in Bhowali

मेहरागांव आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

भवाली के मेहरागांव स्थित आदि शक्ति नवदुर्गा मंदिर में रविवार को संत दयालु महाराज और अटल महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। 10 सितंबर तक राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिदिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 1 Sep 2024 03:25 PM
share Share
Follow Us on
मेहरागांव आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित आदि शक्ति नवदुर्गा मंदिर मेहरागांव में रविवार को संत दयालु महाराज, अटल महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सुंदर भजन गाये। बच्चों के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। महंत दयालु महाराज ने बताया कि 10 सितंबर तक राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन गणेश पूजा पूर्वांग पूजन नवग्रह पूजन, मूल पाठ तथा अपराह्न 2 बजे से राम कथा तथा शाम 5 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास कपिल देव राम कथा सुनाएंगे। मंगलवार 10 सितंबर को प्रातः 8 बजे से नित्य पूजन, 9 बजे महायज्ञ पूर्णाहुति, 11 बजे कथा महातम्य, 12 बजे व्यास पूजन, गुरु पूजन व कन्या पूजन होगा। दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें