Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani Councillor Protests Against Unjust Notices Issued by Administration

विरोध में सड़क पर उतरे पार्षद को हिरासत में लिया

हल्द्वानी में पार्षद रोहित कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास विकास में सैकड़ों लोगों को बेवजह नोटिस दिए गए हैं। पार्षद...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 27 June 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
विरोध में सड़क पर उतरे पार्षद को हिरासत में लिया

हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुक्रवार को गांधीनगर वार्ड से पार्षद रोहित कुमार पोस्टर लेकर विरोध दर्ज करने तब पोस्टर लेकर सड़क पर उतर गए जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेना छावनी के हेलीपैड में पहुंचे। पार्षद का आरोप है कि आवास विकास में सैकड़ों लोगों को बेवजह नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार पर लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वोट मांगने के समय नेता राजनीति करते हैं, लेकिन अब उनका दमन किया जा रहा है। उन्होंने सीएम से शीघ्र नोटिस वापस लेने की गुहार लगाई। विरोध में उतरे पार्षद को कोतवाल राजेश कुमार के नेतृत्व में नैनीताल रोड से पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें थाने लेकर आई।

उपराष्ट्रपति और सीएम के शहर से निकलने के बाद पार्षद को पुलिस ने छोड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें