Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsGST Awareness Meeting Held by State Tax Department with Traders in Haldwani
राज्य कर विभाग ने व्यापार मंडल के साथ की गोष्ठी
हल्द्वानी में राज्य कर विभाग ने व्यापार मंडल के साथ जीएसटी पर एक गोष्ठी आयोजित की। विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। व्यापारियों ने जीएसटी की...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 27 June 2025 06:36 PM

हल्द्वानी, संवाददाता। राज्य कर विभाग ने व्यापार मंडल के साथ जीएसटी को लेकर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विभाग के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से जीएसटी के परिपेक्ष्य में कई जानकारियां साझा कीं। असिस्टेंट कमिश्नर कमल किशोर जोशी ने कहा कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन पंजीकरण से व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। वहीं इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी की जटिलता से वह परेशान हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निशुल्क और त्वरित होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।