Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Haldwani proposed flyover construction plan put on hold after survey

हल्द्वानी में प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण अटका, सर्वे के बाद योजना पर लगा ब्रेक; क्या है वजह

उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण अभी नहीं होगा। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए सर्वे कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट फाइनल कर दी है। इसके अनुसार फ्लाईओवर बनाए जाने से फायदे से ज्यादा सामाजिक और आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हल्द्वानी। देवेंद्र रौतेलाFri, 27 June 2025 08:38 AM
share Share
Follow Us on
हल्द्वानी में प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण अटका, सर्वे के बाद योजना पर लगा ब्रेक; क्या है वजह

उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण अभी नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए सर्वे कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट फाइनल कर दी है। इसके अनुसार फ्लाईओवर बनाए जाने से फायदे से ज्यादा सामाजिक और आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में फ्लाईओवर की योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

शहर लगातार बढ़ रही आबादी से महानगर का आकार ले रहा है। यहां की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इससे मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति रहती है। इसके समाधान को लोक निर्माण विभाग ने मुखानी से लालडांठ चौराहा और मंगलपड़ाव से तिकोनिया चौराहे तक फ्लाईओवर की योजना बनाई थी। विभाग ने पिछले वर्ष फिजिबिलिटी सर्वे करवाया, जिसकी फाइनल रिपोर्ट अब तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट में फ्लाईओवर बनने से सामाजिक और आर्थिक नुकसान की आशंका जाहिर करते हुए अभी निर्माण न करने का सुझाव दिया है। ऐसे में विभाग ने फ्लाईओवर की योजना को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

व्यापारियों का विरोध भी कारण : फ्लाईओवर निर्माण का व्यापारी शुरू से ही विरोध कर रहे थे। शहर के मुख्य बाजार के साथ ही सैकड़ों व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई थी। सर्वे रिपोर्ट में व्यापारियों के विरोध को भी फ्लाईओवर निर्माण नहीं किए जाने का मुख्य कारण चिह्नित किया गया है।

चौराहों के चौड़ीकरण की उम्मीद

चौराहों पर लगने वाले जाम के स्थायी समाधान के लिए फ्लाईओवर नहीं बनने पर अब चौराहों के चौड़ीकरण से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए अधिकांश चौराहों पर चौड़ीकरण का काम किया जा रहा। वहीं अन्य चौराहों के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं।

प्रत्युष कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग, ''फ्लाईओवर निर्माण के सर्वे के आधार पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट फाइनल कर ली गई है। आर्थिक, सामाजिक आकलन के अनुसार अभी निर्माण नहीं किया जाएगा।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें