Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsGovernment of India Launches Domestic Tourism Expenditure Survey Starting July 2023

घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया

भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा घरेलू पर्यटन व्यय का सर्वेक्षण जुलाई 2023 से शुरू होगा, जो जून 2026 तक चलेगा। देहरादून में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 28 June 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से घरेलू पर्यटन व्यय का सर्वेक्षण किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय की ओर से किया जाएगा। सर्वेक्षण अगले महीने जुलाई से शुरू होगा, जो जून 2026 तक चलेगा। इसके लिए देहरादून में सर्वेक्षण से जुड़े कर्मचारियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सहारनपुर रोड स्थित होटल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय सांख्यिकीय सेवा के उप निदेशक नीतेश कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने सर्वेक्षण के महत्व और उद्देश्य की जानकारी दी। श्वेता शर्मा ने बताया कि घरेलू पर्यटन क्षेत्र में आए बदलाव और गतिविधियों का सर्वे किया जाना है।

वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी पीयूष जोशी, राहुल वर्मा, भरत सोहला, अभिषेक सिंघल ने सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर मेघा बंसल, पंकज वर्मा, नवीन कुमार, मनोज कोटनाला, रजनीश नेगी, विक्रांत विरमानी, बीडी शर्मा, किशोर कुमार, संजय कुमार, सौरभ गर्ग, मीनाक्षी दिवाकर समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें