Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsGorkhali Improvement Sabha Annual Meeting Honors Citizens Athletes and Scholars

गोर्खाली सुधार सभा बांटी छात्रवृत्ति मेधावी छात्र

गोर्खाली सुधार सभा की कारबारी शाखा का वार्षिक अधिवेशन वाराह भगवान मंदिर परिसर में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 28 June 2025 03:37 PM
share Share
Follow Us on
गोर्खाली सुधार सभा बांटी छात्रवृत्ति मेधावी छात्र

गोर्खाली सुधार सभा की कारबारी शाखा का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को वाराह भगवान मंदिर परिसर कारबारी में हुआ। आयेाजन में वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, खेल प्रतिभा को सम्मानित किया और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की। गोर्खाली सुधार सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, कारबारी शाखा अध्यक्ष बीएस मल्ल की अध्यक्षता में हुए आयोजन में वरिष्ठ जन सरोज बाला ठाकुर, पुष्पा सेन ठाकुर, समाज सेवी माला गुरुंग, नारायण ठाकुर, खेल प्रतिभा दृष्टि गुरुंग(ताइक्वांडो) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं में तनिष्क थापा, सानिया थापा, मान्यता थापा, आयुष गुरुंग, प्रज्जवल थापा, क्रश थापा को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।

शकुंतला थापा को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मौके पर सांस्कृतिक सचिव वाईबी थापा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, शाखा उपाध्यक्ष अमर बहादुर शाही, सचिव दीपक गुरूंग, सुखदेव थापा, रूद्र बहादुर खत्री, अनिल थापा, कमल सिंह, राजकुमार शाही, सुरेश थापा, दीपक मल्ल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें