Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Launches Malin Basti Adhikar Pad Yatra in Dehradun for Housing Rights

दून में कांग्रेस ने शुरू की मलिन बस्ती अधिकार पद यात्रा

कांग्रेस ने दून में मलिन बस्ती अधिकार पद यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड प्रभावितों के लिए घर के बदले घर की मांग के साथ शुरू की गई है। कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 27 June 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
दून में कांग्रेस ने शुरू की मलिन बस्ती अधिकार पद यात्रा

दून में कांग्रेस ने शुक्रवार को मलिन बस्ती अधिकार पद यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा की शुरुआत द्रोणपुरी कांवली रोड से की गई। यात्रा के माध्यम से रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड प्रभावितों समेत अन्य बस्ती वालों को घर के बदले घर देने की मांग उठाई गई। यात्रा कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल की अगुवाई में शुरू है, जो सभी दून की सभी विधानसभाओं में चलेगी। इस दौरान द्रोणपुरी में बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि बस्तियों के प्रभावितों की बात सुनी जाए। सालों से वे यहां रहे रहे हैं, इसलिए इन्हें अगर उजाड़ा भी जाता है तो उससे पहले इन लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

गरीब तबके के ये लोग आखिर किस जगह जाएंगे। कहा कि पूर्व में इन बस्तियों में सरकार, विधायक निधि, सांसद निधि के अलावा नगर निगम की ओर से भी तमाम विकास के काम किए गए हैं। अब इस समय बस्तियों के लोगों के बीच में डर का माहौल बना हुआ है, इसलिए कांग्रेस की मांग है कि इन लोगों के लिए पुनर्वास नीति बनाई जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने कहा कि बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाए। कहा की सरकार के स्तर पर लगातार बस्तियों को बचाने के लिए अध्यादेश लाया जा रहा है। कांग्रेस की मांग है कि एक नीति बनाकर बस्तियों को नियमित किया जाए। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि बस्तियों के हित के लिए कांग्रेस ने हमेशा काम किया है। कांग्रेस सरकार के रहते बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए विकास के तमाम किए गए हैं। इसके बाद यात्रा शुरू हुई, हाथ में तख्ती लेकर प्रगति के पथ पर पुनर्वास के साथ, कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ, घर के बदले घर चाहिए, विकास के साथ प्रभावितों का भी ख्याल रखें सरकार, विकास करो उजाड़ो मत पुनर्वास करो आदि नारे के साथ निकले। पद यात्रा में पूर्व छात्रसंघ अघ्यक्ष डीऐवी पीजी कॉलेज महिपाल शाह, मुकेश चौहान, अल्ताफ भाई, टीटू त्यागी, माला, प्रवीन, चरणजीत कौशल, संजय थापा, आशीष देसाई, कैलाश बाल्मीकि, राजीव थापा, हरीश अहूजा, सुनीता, मोहम्मद इमरान, राजेंद्र सिंह राणा, भावना, बबली, रीता, हसीन अहमद, शमशुददिन, मोहमद हामिद, रोहित, रणजीत, सुनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें