लोहाघाट में देवीधार में मां भगवती मंदिर में भागवत कथा जारी
लोहाघाट के देवीधार में नौ दिनी श्रीमद्देवी भागवत कथा चल रही है। व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कथा सुनने से मोक्ष प्राप्त होता है। यह कथा 26 जून से 4 जुलाई तक चलेगी, उसके बाद 6 जुलाई से पांच...

लोहाघाट। मां भगवती मंदिर, देवीधार में नौ दिनी श्रीमद्देवी भागवत कथा जारी है। व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष मिलता है। इससे पूर्व पुरोहित प्रकाश पुनेठा, प्रदीप पांडेय, जगदीश पुनेठा, सतीश चंद्र ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। आयोजक समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि कथा 26 जून से चार जुलाई तक चलेगी। जिसके बाद छह जुलाई से पांच दिनी मां भगवती देवी महोत्सव होगा। यहां शेर सिंह, शिवराज सिंह तड़ागी, शिवराज सिंह, भैरव दत्त राय, प्रकाश चंद्र राय, प्रहलाद सिंह मेहता, महेश राय, भूपेश राय, राजेंद्र बिष्ट, राजेश मेहता, प्रकाश मेहता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।