भाजपा चम्पावत नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार
चम्पावत में भारतीय जनता पार्टी मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा ने बताया कि नगर मंडल में 15 नए पदाधिकारी बनाए गए हैं, जिनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री और अन्य...

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी चम्पावत मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा ने बताया कि पार्टी के जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह वल्दिया और जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत की सहमति के बाद चम्पावत नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के नामों का ऐलान किया गया। नगर मंडल इकाई में दो महामंत्री सहित 15 पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिसमें विजय पांडेय, भुवन फुलारा, दीपक तिवारी और आनंद सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष होंगे। दुग्ध संघ के निदेशक कृष्णानंद जोशी एवं सभासद नंदन सिंह तड़ागी मंडल महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा दीपा जोशी, अमर सिंह, जगदीश कॉलोनी एवं अजय प्रहरी मंत्री, अमित सिंह को कोषाध्यक्ष, पुष्पा पुनेठा कार्यालय मंत्री, मनोज नेगी मीडिया संयोजक, मनोज अमखोलिया आईटी संयोजक और रमेश सिंह खाती सोशल मीडिया संयोजक होंगे।
---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।