Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsTraffic Disruption on Badrinath Highway Due to Heavy Rain and Landslides in Chamoli District

बदरीनाथ हाइवे कई स्थानों पर रहा बाधित, जगह-जगह फंसे यात्री

बदरीनाथ हाईवे बारिश के बाद ठप, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा --क्रॉसर-- बरसात के

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीSat, 28 June 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
बदरीनाथ हाइवे कई स्थानों पर रहा बाधित, जगह-जगह फंसे यात्री

चमोली जिले में शुक्रवार रात को बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे समेत कई सड़कों पर यातायात ठप हो गया था जिससे ग्रामीणों और तीर्थ यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिले में बरसात के बाद भूस्खलन और पहाड़ से बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे समेत जिले की 32 सड़कें अवरुद्ध हो गईं थीं। शनिवार को बदरीनाथ हाइवे सोनला, नन्दप्रयाग और भनैर पानी में अलग-अलग समय पर बाधित रहा, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनला में 6 घंटे और नन्दप्रयाग में 7 घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। बदरीनाथ हाइवे सोनला के निकट शुक्रवार रात्रि की भारी बारिश के कारण रात्रि को अवरुद्ध हुआ और शनिवार सुबह 9 बजे सोनला में हाइवे सुचारू हो सका।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ हाइवे नन्दप्रयाग पार्थाडीप पर शुक्रवार रात्रि को बारिश के बाद भूस्खलन से बाधित हुआ था और शनिवार सुबह 10.30 बजे हाइवे सुचारू हुआ। बदरीनाथ हाइवे पर भनैर पानी में भी भूस्खलन और बोल्डर आने से सड़क पर यातायात ठप रहा। आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि शनिवार सुबह 11:30 बजे भनेरपानी में सड़क सुचारू हो सकी। चमोली जिले में शुक्रवार को 185.40 एमएम बारिश हुई। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गैरसैण में 33.एमएम बारिश और कर्णप्रयाग में 30 एमएम जबकि जोशीमठ में 33.20 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें