Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsPlacement Drive for Forestry and Agriculture Students at Uttarakhand University 12 Selected by Vimco

वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के 12 छात्रों का विम्को में चयन

वीरचंद्र सिंह गढ़वाल उत्तराखंड औद्यानिक एवं वानिकी विवि में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कृषि और वानिकी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीFri, 20 June 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के 12 छात्रों का विम्को में चयन

वीरचंद्र सिंह गढ़वाल उत्तराखंड औद्यानिक एवं वानिकी विवि के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी की ओर से पीएचडी, एमएससी, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री और कृषि विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। विशेषज्ञों ने कहा कि कृषि,वानिकी क्षेत्र में देश-विदेश में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर 12 छात्रों का चयन विम्को कंपनी के लिए हुआ है। शुक्रवार को रानीचौरी मे औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कुलपति प्रो.परविंदर कौशल के मार्गदर्शन और डीन डॉ. टीएस मेहरा के निर्देशन में प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। जिसमें विम्को-आईटीसी, यूनिट रुद्रपुर की प्रमुख डॉ.पूनम, विम्को के वानिकी विशेषज्ञ डॉ.अनूप राज ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए।

उन्होंने वानिकी एवं कृषि आधारित क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं और व्यावसायिक विकास की अहम जानकारी दी। बताया कि विम्को भी आईटीसी लिमिटेड का हिस्सा है। आईटीसी ख्याति प्राप्त भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है। विम्को वर्तमान में कृषि वानिकी, सतत लकड़ी स्रोत व्यवस्था और वानिकी विकास के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। साथ ही सतत आजीविका व पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने में भी योगदान दे रही है। इसका हिस्सा बनने के बाद युवा अपने आप में बदलाव महसूस करेंगे। कार्यक्रम समन्वय वानिकी महाविद्यालय के प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ.पंकज ठाकुर ने कहा कि यह दर्शाता है कि विवि कैंपस प्लेसमेंट को लेकर कितना संजीदगी से कार्य योजना बनाता है। यह विश्वविद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिसके तहत वह अकादमिक शिक्षा और उद्योग के मध्य सेतु निर्माण करते के लिए विद्यार्थियों को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जा रहा रहै। इस मौके पर डॉ.आलोक येवले,अतुल कुमार,विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें