लोगों के घरों में घुस रहा नहर का पानी
हिचोड़ी-पालीडुंगरा की नहर से पानी रिसने से ग्रामीणों के घरों में पानी घुस रहा है। सिंचाई विभाग ने निरीक्षण किया और जल्दी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस बार 15 साल बाद किसानों को पानी मिला, लेकिन...

हिचोड़ी-पालीडुंगरा की नहर का पानी लीक होकर लोगों के घरों में घुस रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से की। शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों को धान की रोपाई के बाद नहर की मरम्म्त करने का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द समस्या का समाधान होगा। मालूम हो कि हिचौड़ी-ऐठाण व पालीडुंगरा नहर में इस बार 15 साल बाद सिंचाई के लिए लोगों को पानी मिला, लेकिन साथ में नहर से पानी लीक होने से पानी लोगों के घरों में रिसने लगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। प्रवीण सिंह, सुंदर सिंह ऐठानी, दीपक सिंह ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग से की।
उन्होंने जल्द समस्याा के समाधान की मांग की। कहा कि पानी से उनके घरों की दीवार आदि खराब हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद शुक्रवार को एई जगत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तकनकी टीम ने नहर का निरीक्षण किया। जहां-जहां पानी लीक हो रहा था उसे बारीकी से देखा। ग्रामीणों से बात की। बिष्ट ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपाई चल रही है। इस कारण समस्या का समाधान करना कठिन होगा। रोपाई समाप्त होते ही नहर की मरम्म्त की जाएगी। साथ ही नहर की सफाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।