Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsMunicipality and Red Cross Society Launch Massive Cleaning Drive at BD Pandey Campus and Saryu River

नदी उत्सव के तहत चलाया सफाई अभियान

नगर पालिका और रेडक्रॉस सोसायटी ने बीडी पांडेय कैंपस और सरयू नदी में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पॉलीथिन और कचरा एकत्र किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने लोगों से नदियों की सफाई में सहयोग करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 27 June 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
नदी उत्सव के तहत चलाया सफाई अभियान

नगर पालिका और रेडक्रॉस सोसायटी ने नदी उत्सव के तहत बीडी पांडेय कैंपस व सरयू नदी में वृहद सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पॉलीथिन व कचरे को एकत्र किया। इस कूड़े को नगर पालिका के वाहनों के माध्मय से शहर से दूर फेंका। साथ ही लोगों से भी नदियों की सफाई में सहयोग देने तथा पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को सबसे पहले बीडी पांडेय कैंपस मैदान में पहुंची। यहां स्वच्छता अभियान चलाया। एक घंटे तक चले अभियान में कैंपस में पड़े कूड़े को एकत्रित किया। इसके बाद सरयू नदी के किनारे पॉलीथिन को एकत्र किया।

खेतवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। पालिका पॉलीथिन के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जो भी पॉलीथिन का उपयोग करने धरा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लोगों को कपड़े का बैग मिले इसके लिए पंत चौक पर बैग के लिए मशीन स्थापित की है। दस रुपये में बैग उपलब्ध हो जाएगा। इस मौके पर सभासद, रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, सचिव आलोक पांडे, संजय साह जगाती, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें