Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsCivil Society Garuda Launches Free Online English Classes for Youth

युवाओं के लिए ऑनलाइन अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू

सिविल सोसायटी गरुड़ ने क्षेत्र के युवाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन अंग्रेजी कक्षाएं शुरू की हैं। ये कक्षाएं प्रतिदिन शाम 7 बजे से 7:45 बजे तक होती हैं। पहले चरण में अंग्रेजी विषय की कक्षा दी जा रही है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 7 June 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
युवाओं के लिए ऑनलाइन अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू

सिविल सोसायटी गरुड़ ने क्षेत्र के युवाओं के लिए ऑनलाइन अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। यह क्लास रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम सात बजे से पौने आठ बजे तक आयोजित की जा रही हैं। यह क्लास निःशुल्क है। यह जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व सिविल सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट डीके जोशी ने बताया कि प्रथम चरण में अंग्रेजी विषय की क्लास प्रारंभ कर दी है। सफलता मिलने पर गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर, विधिक शिक्षा और अन्य विषयों की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिक्षण कार्य में सहयोग करने वाले अध्यापकों को मानदेय दिया जाएगा।

इस कक्षा का लाभ कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थी ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें