Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsTiranga Jai Hind Yatra Honoring Martyrs and Freedom Fighters

सोमश्वर में कांग्रेस ने निकली तिरंगा जय हिंद यात्रा

सोमवार को तिरंगा जय हिंद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस यात्रा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 9 June 2025 11:01 PM
share Share
Follow Us on
सोमश्वर में कांग्रेस ने निकली तिरंगा जय हिंद यात्रा

क्षेत्र में सोमवार को तिरंगा जय हिंद यात्रा निकाली गई। वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश व राज्य में झूठ, लूट और फूट की राजनीति चल रही है। सोमवार को गुरुड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर से तिरंगा जय हिंद यात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा चनौदा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक और बाजार क्षेत्र में निकली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों महिपाल सिंह भाकुनी, महेंद्र बोरा, मदन राना और शिव सिंह राना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

चनौदा में पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस जयहिंद तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रही है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना आवश्यक है। ताकि जनता की आवाज को उठाया जा सके। कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं, बेरोजगारों और दलितों पर अत्याचार हो रहा है। वहीं, अधूरिया में भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। पूर्व सीएम ने महिलाओं से वार्ता कर झोड़ा गायन भी किया। इसके बाद लोद घाटी में ग्रामसभा बयाला खालसा के बद्री नारायण मंदिर और मनसा घाटी में गोलू देवता मंदिर चौड़ा तक भी पदयात्रा निकाली गई। ये रहे मौजूद जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, युका विस अध्यक्ष भुवन दोसाद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एड कृष्ण सिंह बिष्ट, राजेंद्र बाराकोटी, आनंद रावत, निर्मला रावत, राजेंद्र टंगड़िया, हरीश ऐठानी, तारा जोशी, अमरजीत भाकुनी, शोभा जोशी, रमेश भाकुनी, रंजीत नयाल, राजेंद्र किरौला, दीपा जोशी, किरन मेहरा, पुष्पा आर्य, किरन आर्य, लक्ष्मण मेहरा, नरेंद्र भाकुनी, मित्र सिंह भाकुनी, लक्ष्मण मेहरा, श्याम सिंह दोसाद, संतोष कुमार, राजेंद्र बोरा, खुशाल राम, खीम राम, भीम सिंह अलमिया, बहादुर दोसाद, हीरा मेहरा, दीवान बोरा, ललित भाकुनी, कमल भाकुनी, शुभांशु रौतेला, जगदीश काण्डपाल, भीम राम, राजू आर्य आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें