Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsStray Cow Injures ASHA Worker in Almora Demands for Compensation and Safety
गाय ने आशा कार्यकर्ता को किया घायल
अल्मोड़ा में सिमकनी मैदान के पास एक लावारिस गाय ने आशा कार्यकर्ता दया देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित को मुआवजा देने...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 24 June 2025 11:10 AM

अल्मोड़ा। सिमकनी मैदान के पास रविवार को एक लावारिस गाय ने आशा कार्यकर्ता दया देवी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल होने पर आशा कार्यकर्ता को बेस अस्पताल ले जाया गया। विजय लक्ष्मी, भगवती आर्या, ममता भट्ट, बीना लाल, गोविंदी भट्ट, बबीता बिष्ट, अंजना आदि आशा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित को मुआवजा देने और लावारिस जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।