Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsReligious Celebration at Pancheshwar Mahadev Temple 29th Idol Installation Anniversary

शिव मंदिर में भागवत जारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी की शिरकत

रानीखेत के पंचेश्वर महादेव मंदिर में 29वां मूर्ति स्थापना वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। 1008 मौनी महाराज के सानिध्य में भजन-कीर्तन चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यक्रम में भाग लिया। कथा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 27 June 2025 12:33 PM
share Share
Follow Us on
शिव मंदिर में भागवत जारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी की शिरकत

रानीखेत। नगर के पंचेश्वर महादेव मंदिर में 29वां मूर्ति स्थापना वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भागवत कथा जारी है। 1008 मौनी महाराज के सानिध्य में भजन कीर्तनों की धूम मची है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर आशीर्वाद लिया। कथा वाचक वल्लभाचार्य जी महाराज ने कथा सुनाकर लोगों से नियमित रूप से भगवान की पूजा करने का आह्वान किया। इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडे, अतुल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, दीपक खंडेलवाल, प्रबंधक रमेश अधिकारी आदि ने कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें