कालिका मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत का शुभारंभ
फलसीमा के कालिका मंदिर में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाओं में उत्साह था और क्षेत्र में मां के जयकारे गूंज रहे थे। महिलाएं फलसीमा नौले पर इकट्ठा होकर कलश में...

फलसीमा के कालिका मंदिर में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा को लेकर महिलाओं में उत्साह रहा। इस दौरान पूरा क्षेत्र में मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। शुभारंभ अवसर पर मां कालिका सेवा मंडल और फलसीमा के ग्रामीणों के सहयोग से महिलाएं फलसीमा नौले पर जमा हुईं। मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरा। यहां से कलश यात्रा तीन किमी की पैदल दूरी तय कर कालिका मंदिर पहुंची। इसके बाद व्यास आचार्य संजय कृष्ण जोशी ने गुप्त नवरात्रि में भागवत कथा के श्रमण का महत्व बताया। कहा कि भागवत पुराण की कथाओं में मां भगवती के पराक्रम, त्याग, स्नेह, वात्सल्य, प्रेम आदि का वर्णन है।
प्राणी मात्र की निस्वार्थ सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति ही सभी पुराणों का सार है। यहां यजमान त्रिलोक सिंह बिष्ट के अलावा पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रविंद्र पांडे, शोभा जोशी, धन सिंह बिष्ट आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।