Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsElderly Man Attempts Suicide by Poisoning in Someshwar

सोमेश्वर में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने गटका जहर, रेफर

सोमेश्वर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जहर खा लिया, जिसे स्थानीय लोगों ने बेहोश पाया। बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार राजकीय उप जिला चिकित्सालय में किया गया। उसकी पहचान महिपाल सिंह (65) के रूप में हुई, जो...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 27 June 2025 11:46 AM
share Share
Follow Us on
सोमेश्वर में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने गटका जहर, रेफर

सोमेश्वर। चिकित्सालय में भर्ती कराया। बुजुर्ग मानसिक तौर पर अस्वस्थ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रामलीला मैदान सोमेश्वर के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जहर खा लिया। स्थानीय लोगों ने रास्ते में बुजुर्ग को बेहोश पड़ा हुआ देखा। लोगों के अनुसार बुजुर्ग से मुंह से झाग निकल रहा था। साथ ही उसके हाथ में जहर की शीशी भी थी जो आधी खाली थी। आनन-फानन में लोग उसे निजी वाहन से राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान सकार गांव निवासी महिपाल सिंह(65) पुत्र भूपाल सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिपाल सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जा रहा है। घर में उसका एक पुत्र भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें