पड़ोसी के साथ अकेले में थी जवान बेटी, अचानक आ गई मां... तीन दिन पहले हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा
एटा में बेटी के सामने उसकी मां की आशिक ने ही सरिया से पीट-पीटकर हत्या की थी। अवागढ़ पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा। पुलिस का दावा है कि दोनों को मिलते हुए मां ने देख लिया था और घरवालों को बताने की बात कहीं थी।

यूपी के एटा में बेटी के सामने उसकी मां की आशिक ने ही सरिया से पीट-पीटकर हत्या की थी। अवागढ़ पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा। पुलिस का दावा है कि दोनों को मिलते हुए मां ने देख लिया था और घरवालों को बताने की बात कहीं थी। मामला खुल जाने के डर के कारण आरोपी ने पीछे से सिर में सरिया मारकर महिला की हत्या कर दी थी। हत्या में प्रयुक्त सरिया को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
छह दिसंबर को थाना अवागढ़ के नगला रूनी के रहने वाले अनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सुबह-सुबह पत्नी चारा डालकर घर लौट रही थी। अज्ञात आरोपी ने सिर में सरिया मारकर हत्या कर दी थी। अवागढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की और मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद प्रकाश में आए आरोपी को थानाध्यक्ष कपिल कुमार नैन की टीम ने रविवार को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम प्रबल प्रताप सिंह उर्फ सागर पुत्र संतोष पाल सिंह निवासी नगला रूनी थाना अवागढ़ बताया।
आरोपी को सुबह साढ़े 11 बजे पौंडरी बस अड्डा से पकड़ा। पूछताछ में चौंकाना वाला खुलासा सामने आया। एसओ कपिल कुमार नैन ने बताया कि आरोपी और मृतका दोनों आपस में पड़ोसी है। मृतका की बेटी की आरोपी से बातचीत होती थी। काफी समय से बातचीत चल रही थी इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। छह दिसंबर की सुबह-सुबह लड़की और आरोपी लड़का दोनों चुपके से मिलकर बातचीत कर रहे थे। लड़की की मां ने देख लिया। महिला ने घर पर बताने की बात कहीं। महिला गुस्से में घर जाने के लिए चली। इसी समय पीछे से आरोपी ने महिला के सिर में सरिया मार दी। कई बार सिर में सरिया मारी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी ने ही तुड़वाया था शादी का रिश्ता
एसओ कपिल कुमार नैन ने बताया कि लड़की रिश्ता पहले तय हो चुका था। आरोपी ने शादी का रिश्ता यह कहकर तुड़वा दिया था कि वह लड़की काफी बीमार रहती थी। जब सही हो जाए तब शादी की बात हो तो अच्छा रहेगा। इससे शादी नहीं हुई। आरोपी हर हद तक जाने को तैयार था।