Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़woman was not satisfied even after 5 marriages she makes relation with brother in law fifth husband appealed to police

5 शादियों से भी नहीं भरा मन तो देवर के साथ रहने लगी महिला; पांचवें पति ने पुलिस से लगाई गुहार

पीड़ित का कहना है कि 5 शादियों के बाद भी उसकी पत्नी का मन नहीं भरा। उसने अपने देवर के साथ भी संबंध बना लिए। यही नहीं उसके माता-पिता को घर से निकाल भी दिया है। परेशान पति ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Ajay Singh संवाददाता, फतेहपुरTue, 24 June 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
5 शादियों से भी नहीं भरा मन तो देवर के साथ रहने लगी महिला; पांचवें पति ने पुलिस से लगाई गुहार

यूपी के फतेहपुर जिले की ये कहानी आपको हैरान कर देगी। यहां राधा नगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी पर पांच शादियां करने और अब अपने ही देवर के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पांच शादियों के बाद भी उसकी पत्नी का मन नहीं भरा। उसने अपने देवर के साथ भी संबंध बना लिए। यही नहीं उसके (पति के) माता-पिता को घर से निकाल भी दिया है। परेशान पति ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक पंकज अग्रहरी सब्जी विक्रेता है। उसने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2024 को बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। पंकज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले से चार शादियां कर चुकी है। जिसमे से तीन शादी उसने फतेहपुर में ही की है और वह उसका पांचवा पति है।

ये भी पढ़ें:यूपी के बचे हिस्सों में 24 घंटे में छा जाएगा मानसून, आज 16 जिलों में झमाझम बारिश

पंकज ने कहा, पत्नी ने शादी को व्यापार बना लिया है। वह शादी करके सामान हड़पती है और फिर किसी और के साथ चली जाती है। यह उसका तरीका बन गया है। युवक ने यह भी बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है।

ये भी पढ़ें:प्रेमिका संग जा रहे पति की कार को ओवरटेक कर पत्नी ने रोका, कॉलर पकड़कर खींच लिया

क्या बोली पुलिस

राधा नगर थाने के प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है। लोग इस घटना पर ही बातचीत करते देखे जा रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करेगी? वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें