Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़wife was with constable car both them started making love when husband caught them both there was ruckus

कार में सिपाही संग थी पत्नी, दोनों फरमाने लगे इश्क, पति ने दोनों को पकड़ा तो हो गया बवाल

  • बस्ती में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। एक महिला सिपाही के साथ घुमने चली गई। इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो वह इंतजार करने लगा। रात के समय महिला सिपाही संग कार में वापस लौटी और दोनों कार में इश्क फरमाने लगे।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, गायघाट (बस्ती)Mon, 6 Jan 2025 05:29 PM
share Share
Follow Us on
कार में सिपाही संग थी पत्नी, दोनों फरमाने लगे इश्क, पति ने दोनों को पकड़ा तो हो गया बवाल

यूपी के बस्ती में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। एक महिला सिपाही के साथ घुमने चली गई। इसकी जानकारी जब महिला के पति को हुई तो वह इंतजार करने लगा। रात के समय महिला सिपाही संग कार में वापस लौटी और दोनों कार में इश्क फरमाने लगे। दोनों को एक साथ देखकर महिला के पति का पारा चढ़ गया। बातचीत हो रही थी कि सिपाही और महिला के पति के बीच मारपीट होने लगी। बवाल होता देख सिपाही मौका पाकर भाग निकला और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया। इसके बाद महिला के पति ने सिपाही के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत कर दी। बात जब अफसरों तक पहुंची तो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर महिला ने भी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई होगी।

एसपी को दिए गए शिकायती-पत्र में युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही से उसकी पत्नी रोज घंटों फोन पर बात करती है। मना करने पर सिपाही जेल भिजवाने की धमकी देता है। नए साल की पूर्व संध्या पर उसकी गैरहाजिरी में सिपाही उसकी पत्नी को घुमाने लेकर गया था। इसकी भनक लगने पर गांव के मुख्य रास्ते मेहनौना घाट मंदिर के पास इंतजार करने लगा। रात करीब नौ बजे कार से दोनों पहुंचे और इश्क फरमाने लगे।

ये भी पढ़ें:प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी बीच बाजार में करने लगा आशिकी, दोनों को साथ देख..

पति ने जब दोनों से इस संबंध में पूछताछ की तो सिपाही भड़क गया और मारपीट करने लगा। इसकी सूचना डायल 112 व थानाध्यक्ष लालगंज को दी गई। थानाध्यक्ष लालगंज ने आसपास के लोगों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। इस दौरान सिपाही संग गई विवाहिता ने पति पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। जिसको लेकर दोनों के बीच करीब छह महीने से दूरी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:तलाक के बाद भी पहली पत्नी से बढ़ाईं नजदीकियां, दूसरी बीवी ने कर दिया केस

विवाहिता को घुमाने का आरोपी सिपाही लाइन हाजिर

शादीशुदा महिला को घुमाने व मारपीट के आरोपी सिपाही गिरजाशंकर वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला को घुमाने ले गया था। इसकी जानकारी होते ही पति रास्ते में रूककर दोनों के लौटने का इंतजार करने लगा। थोड़ी देर बाद कार से सिपाही संग पत्नी को देखकर उसने पूछताछ की। बात बढ़ी और मारपीट तक जा पहुंची। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों पक्षों से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें