Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsSanjay Singh Urges Workers to Build Organization and Combat Current Government s Failures

नेता मां की कोख से नहीं, बल्कि संघर्ष से पैदा होते हैंः संजय सिंह

Varanasi News - वाराणसी में, आप के नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नेता संघर्ष से बनते हैं और त्याग, समर्पण, अनुशासन जरूरी हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार की नाकामी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSun, 22 June 2025 05:00 AM
share Share
Follow Us on
नेता मां की कोख से नहीं, बल्कि संघर्ष से पैदा होते हैंः संजय सिंह

वाराणसी, विशेष संवाददाता। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण का गुर सिखाते हुए कहा कि नेता मां की कोख से नहीं, बल्कि सड़कों पर संघर्ष और जनांदोलनों से पैदा होते हैं। उन्होंने नसीहत दी कि त्याग, समर्पण और अनुशासन पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभूषण हैं, इसे कभी छोड़ना नहीं हैं। संजय सिंह शुक्रवार से काशी में प्रवास कर रहे थे। शनिवार को अंतिम दिन शिवपुर बाईपास स्थित एक प्रतिष्ठान में पार्टी के संकल्प शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश को कुव्यवस्था से बाहर निकालना है। वर्तमान की सरकार प्रदेश के लोगों का भविष्य गर्त में लेकर जा रही है।

बगैर सत्ता के 2012 से ही अपने जुनून के बदौलत जनहित के मुद्दों पर हम संघर्ष कर रहें हैं। यह संघर्ष प्रदेश की खुशहाली तक के लिए जारी रहेगा। प्रदेश के मीडिया सहप्रभारी दिलीप पांडेय और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विपिन पाठक ने मीडिया और सोशल मीडिया के भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा के प्रोपेगंडा का जवाब कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से देना है। दिल्ली में करोल बाग से विधायक विशेष रवि ने कार्यकताओं को संगठन निर्माण में जी-जान से जुड़ जाने का आह्वान किया। गोकुलपुरी के विधायक ने 01 बूथ 10 यूथ को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा किया। बुराड़ी के विधायक अनिल झा ने सामाजिक परिवर्तन पर जोर दिया। इस मौके पर सभाजीत सिंह, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल, दिनेश पटेल, राजेश यादव, अनुराग मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, नीलम यादव, वंशराज दुबे, मुकेश सिंह, अंजनी मिश्रा, मनोज गुप्ता, जनक प्रसाद, अखिलेश पांडेय, आसिफ अहमद खान आदि ने भी विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें