पूर्वांचल रालोद का गढ़, इतिहास दोहराएंगे
Varanasi News - वाराणसी में रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल रालोद का गढ़ है और उनका लक्ष्य इसे फिर से स्थापित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और छात्रों, युवाओं की समस्याओं को...

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा है कि पूर्वांचल रालोद का गढ़ रहा है। पुन: उस इतिहास को दोहराना हमारा लक्ष्य है, जिसकी शुरुआत काशी के हमारे नेताओं ने कर दी है। काशी से इस शंखनाद की आवाज दूर तलक जाएगी। रालोद मुखिया नरिया स्थित रामनाथ चौधरी लॉन में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर खास जोर दिया। साथ ही छात्रों, युवाओं और बुद्धिजीवियों की समस्याओं को भी बखूबी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष हृदयानंद यादव ने पदाधिकारियों संग माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री बनने के बाद हमारे मुखिया का पहली बार काशी आगमन है। अगली सभा और जोरदार होगी। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी कहा कि आज बनारस की इस जुटान से हम सबका हौसला बढ़ा है। इससे रालोद जन-जन तक पहुंचेगी। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि पूर्वांचल के घर-घर में आज भी चौधरी चरण सिंह के प्रेमी बसते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव सुधाकर पांडेय, प्रदेश सचिव श्याम किशोर सिंह, विजय शंकर सिंह, सुनील सिंह, राजेंद्र यादव, विशाल मिश्र, मनेन्द्र उपाध्याय, डॉ. सुरेश यादव, चौधरी राजेंद्र, समरनाथ यादव, रवींद्र पटेल, अमन पांडेय, मनमोहन तिवारी, अश्विनी झा, ऊषा चौहान, चितरंजन सिंह, सौमित्र मुखर्जी, संजय कुमार, रागिनी शर्मा, अवधेश पटेल, रत्नेश सिंह समेत प्रदेशस्तरीय और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिरकत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदयानंद यादव और संचालन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव गणेश शंकर चतुर्वेदी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।