Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsCelebration of Tribal Pride Year 2025 Events at BHU for Birsa Munda s Centenary

बीएचयू में नवंबर में आयोजित होगा जनजातीय गौरव वर्ष

Varanasi News - बीएचयू में नवंबर में आयोजित होगा जनजातीय गौरव वर्ष फोटो असीम अरुण बीएचयू : बीएचयू

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीTue, 1 July 2025 06:11 AM
share Share
Follow Us on
बीएचयू में नवंबर में आयोजित होगा जनजातीय गौरव वर्ष

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा के शताब्दी जयंती वर्ष को ‘जनजातीय गौरव वर्ष-2025 के रूप में मनाया जाएगा। नवंबर में इससे जुड़े विविध आयोजन बीएचयू में होंगे। सोमवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बीएचयू के कार्यवाहक कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। राज्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव वर्ष के आयोजन जनजातीय संस्कृति, आजीविका और युवा सशक्तीकरण पर केंद्रित होंगे। कार्यक्रमों में समाज कल्याण विभाग की भी सक्रिय भागीदारी होगी। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में जनजातीय कलाकार, छात्र, शोधकर्ता, नीति-निर्माता और समाजसेवी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

राज्यमंत्री ने बताया कि जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन, जनजागरूकता और सामाजिक संवेदनशीलता, आजीविका के नए अवसर, युवाओं का सशक्तीकरण, नीतिगत संवाद और समावेशी विकास पर फोकस किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश समाज कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग, भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण विभाग सहित कई सरकारी एजेंसियां भी भागीदारी करेंगी। मुख्य आयोजनों में साझी विरासत-राष्ट्रीय जनजातीय सांस्कृतिक उत्सव, लखपति दीदी महासम्मेलन, जनजातीय उद्यमिता कॉन्क्लेव, परिधान महोत्सव, जनजातीय फोटो प्रदर्शनी और लाइव पेंटिंग, जनजातीय वाद-विवाद, नृत्य, निबंध और जनजातीय गायन प्रतियोगिता शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें