Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़वाराणसीCAA Protest Non BJP parties on the road together in Varanasi vowed to save the Constitution

CAA Protest: वाराणसी में एक साथ सड़क पर उतरे गैर भाजपा दल, संविधान बचाने का संकल्प लिया VIDEO

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में कांग्रेस, वामपंथी दलों सहित गैर भाजपा दलों व संगठनों के लोग एकजुट हुए। सोमवार को कचहरी स्थित बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष इन दलों के पदाधिकारियों व...

Yogesh Yadav वाराणसी कार्यालय संवाददाता, Mon, 30 Dec 2019 09:18 PM
share Share
Follow Us on
CAA Protest: वाराणसी में एक साथ सड़क पर उतरे गैर भाजपा दल, संविधान बचाने का संकल्प लिया VIDEO

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में कांग्रेस, वामपंथी दलों सहित गैर भाजपा दलों व संगठनों के लोग एकजुट हुए। सोमवार को कचहरी स्थित बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष इन दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। 

जिला प्रशासन से शास्त्री घाट पर ही धरना प्रदर्शन की अनुमति होने से मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से जाने को कहा। लेकिन इस कानून का विरोध कर रहे लोगों ने संकल्प लेने की प्रतिबद्धता जताई। लोग गांधी के देश में गांधी का रास्ता लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। 

इसके बाद जुलूस की शक्ल में लोग शांतिपूर्ण तरीके से शास्त्री घाट पहुंचकर धरना दिया व सत्याग्रह किया। बनारस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में सत्याग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग भारतीय संविधान की मूल आत्मा की रक्षा करने के लिए आगे आएं। नागरिकता संशोधन कानून में संविधान की प्रस्तावना में तय उद्देश्यों के उलट प्रावधान किये गये हैं। जिन्हें सरकार को वापस लेना होगा। 

सीपीएम के राज्य सचिव हीरालाल ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां धर्म-जाति या संप्रदाय के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। इस कानून के आने पर देशभर में विरोध हो रहा है, हिंसा में कई लोगों की जान गई है। ऐसे में सरकार आखिर कैसे कानून को इसी स्वरूप में लागू कर सकती है। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि देश की आवाज को दबाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्वेता राय, समाजवादी चिंतक विजय नारायण, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक विनय राय, सीपीआईएमएल के सागर गुप्ता, ओकास अंसारी आदि मौजूद थे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें