आपातकाल में उत्पीड़न से कांप उठा था देश
Varanasi News - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को घोटाले का देश बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति की सराहना की। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित...

वाराणसी, विशेष संवाददाता। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने एक समय भारत को घोटाले के देश के रूप में पहचान दिलवाई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। वह शुक्रवार को आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ पर चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित गोष्ठी और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र का 10 हजार से ज्यादा वर्षों का इतिहास है लेकिन कांग्रेस ने देश को गलत पढ़ाया। आपातकाल, एक काला इतिहास के रूप में जाना जाता है। इस दौरान हर संस्था और व्यक्ति का किस तरह उत्पीड़न किया गया, उसे कौन नहीं जानता है।
बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। ऐसा आतंक जिससे देश कांप गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। यही लोकतंत्र का वास्तविक सम्मान है। उन्होंने परिसर में ही चौसा आम का पौध भी लगाया। स्वागत महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, संचालन विनोद गुप्ता और धन्यवाद जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल एवं डॉ.दयाशंकर मिश्र दयालु, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी एवं सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह एवं चेतनारायण सिंह, मनीष कपूर, मृदुला जायसवाल, प्रेम कपूर, नम्रता चौरसिया, कुसुम सिंह पटेल, निर्मल सिंह पटेल, साधना वेदांती, जेपी सिंह, अशोक पांडेय, रणंजय सिंह, नवरतन राठी, संजय कुमार, राम प्रकाश दुबे, जगदीश त्रिपाठी, आत्मा विश्वेश्वर आदि रहे। केंद्रीय मंत्री ने इससे पूर्व सिगरा स्थित शहीद उद्यान में आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान केंद्रीय कृषि मंत्री ने आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया। इसमें केदारनाथ सिंह, सुभाष चंद्र गुप्ता, शतरुद्र प्रकाश, अंजना प्रकाश, विनोद कुमार बागी, राधेश्याम अग्रहरि, संतोष श्रीवास्तव, सुरेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल, लालता प्रसाद प्रजापति, हरिप्रसाद, विजय कुमार मौर्य, रमाशंकर चौरसिया, बनवारी लाल अग्रहरि, मदनलाल जायसवाल, श्याम लाल जायसवाल, अनंत कुमार वर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, ओम प्रताप सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, सुशीला देवी एवं योगेंद्रनाथ रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।