Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi News50 Unknown SP Workers Booked for Protesting at MD Office in Varanasi

50 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

Varanasi News - वाराणसी के भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय में 50 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर नारेबाजी और गेट का चेन तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये कार्यकर्ता निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 28 June 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
50 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

वाराणसी। भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय परिसर में घुसकर नारेबाजी करने और गेट का चेन तोड़ने के आरोप में शुक्रवार को 50 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया। डिस्कॉम प्रबंधन के आदेश पर सिविल विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार सिंह की तहरीर पर चितईपुर थाने में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार समाजवादी पार्टी से कुछ लोग निजीकरण के विरोध में गुरुवार को एमडी कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच मुख्य अभियन्ता (प्रशासन) ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन देने का आग्रह किया था। परन्तु उन्हें ज्ञापन नहीं सौपा गया। थोड़ी देर बाद सपाजन गेट को धक्का देने लगे।

सुरक्षा प्रहरियों ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया। इससे गेट पर लगी चेन टूट गई और परिसर में घुस गए। परिसर के अंदर भी नारेबाजी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें