यूपी के रायबरेली से युवक का अपहरण कर खदरा में कत्ल, चापड़ और हथौड़े से मारा
यूपी में रायबरेली के नयापुरवा निरालानगर से 40 वर्षीय साजिद का अपहरण कर शुक्रवार देर रात खदरा में कत्ल कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो जांच शुरू कर दी।

यूपी में रायबरेली के नयापुरवा निरालानगर से 40 वर्षीय साजिद का अपहरण कर शुक्रवार देर रात खदरा में कत्ल कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मदेयगंज और रायबरेली पुलिस की दो टीमें आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार साजिद के परिवारीजनों ने रायबरेली में ही रहने वाले मुन्ना घोसी और उनके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह के मुताबिक मुन्ना के बेटे की हत्या कुछ साल पहले हुई थी। उसमें साजिद आरोपित था और जेल गया था। साजिद जमानत पर छूटा था। आरोप है कि उसके बाद मुन्ना और उसके परिवारीजन उसे बहला फुसलाकर किसी बहाने से खदरा लाए। यहां पानी की टंकी के पास उसकी चापड़ और हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी होते ही रायबरेली पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुन्ना और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में कत्ल किया गया है। मामले में नामजद लोगों को पकड़ने की कोशिश जारी है। परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।