Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Gorakhpur CM Yogi Adityanath Link Expressway inauguration PM Narendra Modi Patliputra Vande Bharat

गोरखपुर को डबल तोहफा! योगी करेंगे लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, मोदी देंगे वंदे भारत की सौगात

गोरखपुर को दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस को बिहार के सीवान से हरी झंडी दिखाएंगे।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, गोरखपुरFri, 20 June 2025 06:21 AM
share Share
Follow Us on
गोरखपुर को डबल तोहफा! योगी करेंगे लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, मोदी देंगे वंदे भारत की सौगात

गोरखपुर और आसपास के जिलों को शुक्रवार को दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस को बिहार के सीवान से हरी झंडी दिखाएंगे। भगवानपुर टोल प्लाजा के पास मुख्यमंत्री योगी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने लोकार्पण स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। गोरखपुर पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां देखीं और फिर निरीक्षण यान से सीवान तक विंडो ट्रेलिंग के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री का विमान शुक्रवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से हेलीकॉप्टर से वे सीवान जाएंगे।

ये भी पढ़ें:पीएम आज सीवान में; वंदे भारत, नई रेल लाइन समेत बिहार को 6 हजार करोड़ की सौगात

योगी एक्सप्रेसवे पर आज करेंगे 86 किमी सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। आजमगढ़ के सलारपुर में लोकार्पण करने के बाद योगी एक्सप्रेस-वे पर 86 किलोमीटर का सफर करेंगे। इस दौरान बड़हलगंज में कम्हरिया घाट सरयू पुल का निरीक्षण भी करेंगे। गोरखपुर में भगवानपुर टोल प्लाजा के पास मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत को बिहार के सीवान जनपद से हरी झंडी दिखाएंगे।

पाटलिपुत्र वंदेभारत का शेड्यूल

गोरखपुर से प्रस्थान सुबह 5.40 बजे

कप्तानगंज आगमन सुबह 6.24 बजे

बगहा आगमन सुबह 7.30 बजे

नरकटियागंज आगमन सुबह 8.03 बजे

बेतिया आगमन सुबह 8.35 बजे

सगौली आगमन सुबह 8.50 बजे

मोतिहारी आगमन सुबह 9.08 बजे

मुजफ्फरपुर आगमन सुबह 10.50 बजे

हाजीपुर आगमन सुबह 11.40 बजे

पाटलिपुत्र आगमन सुबह 12.45 बजे

पाटलिपुत्र से गोरखपुर शेड्यूल

पाटलिपुत्र से प्रस्थान: दोपहर 3.30 बजे

गोरखपुर आगमन: रात 10.30 बजे

चलने का दिन: सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें