Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Etah Dalit Wedding Procession Baraat Stopped Stone Pelted on Police one injured

यूपी में फिर दलित की बारात चढ़ने पर बवाल, पुलिस पर पथराव में सिपाही घायल

हाथरस के सहपऊ से एटा आई दलित की बारात को नहीं चढ़ने दिया गया। इसपर जमकर हंगामा भी हुआ। हंगामा होने की जानकारी पुलिस को दे दी गई। मौके पर हंगामा शांत करवाने पुलिस पहुंची। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

Srishti Kunj लाइव हिन्दुस्तानSun, 22 June 2025 11:13 AM
share Share
Follow Us on
यूपी में फिर दलित की बारात चढ़ने पर बवाल, पुलिस पर पथराव में सिपाही घायल

यूपी में दलित की बारात रोकने के हाल ही में कई मामले देखने को मिले हैं। ताजा मामला एटा का है। हाथरस के सहपऊ से एटा आई दलित की बारात को नहीं चढ़ने दिया गया। इसपर जमकर हंगामा भी हुआ। हंगामा होने की जानकारी पुलिस को दे दी गई। मौके पर हंगामा शांत करवाने पुलिस पहुंची। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से सिपाही घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस और प्रशासन अधिकारियों की देखरेख मे बारात चढ़ सकी।

जानकारी के अनुसार थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ढकपुरा में आरती पुत्री प्रेम किशोर की शादी थी। बारात सहपऊ से आई थी। शनिवार की रात्रि को जैसे ही बारात चढ़ना शुरू हुई वैसे ही गांव के कुछ लोगों ने बारात चढ़ने का विरोध कर दिया। इसमें विवाद होने लगा। हंगामा होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गांव में पहुंची तो पथराव कर दिया गया। सिपाही पत्थर लगने से घायल हो गया। घायल को भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:UP Top News:भूमाफियाओं पर ऐक्शन का CM का आदेश, प्रीपेड कनेक्शन पर छूट की तैयारी

इसके बाद जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों को दलित की बारात रोकने और पुलिस पर पथराव करने की बात बताई गई। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम जलेसर भावना विमल, सीओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की देखरेख में बारात चढ़ाने के बाद शादी की रस्में पूरी करवाई गईं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। बारातियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

घायल सिपाही का इलाज जारी है। वहीं, बारातियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करके उनको पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शादी का कार्यक्रम शांतिपूर्वक पूर्ण करवाया। अब पुलिस मामले में जांच कर जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें