पुरानी पेंशन और स्कूलों के मर्जर पर भूख हड़ताल
Unnao News - उन्नाव में कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने भूख हड़ताल और सत्याग्रह किया। उनकी 12 मांगों में पुरानी पेंशन बहाली और 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों का मर्जर रोकने की मांग शामिल है। पदाधिकारियों ने...

उन्नाव। कलेक्ट्रेट समीप झाड़ी शाह मजार के सामने कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर एक दिवसीय भूख हड़ताल और सत्याग्रह आदोलन हुआ। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों के मर्जर समेत 12 सूत्रीय मांगों के समाधान पर आवाज उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा लंबे समय से हम समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे जिस पर कोई गभीरता नहीं दिखाई गई। इस बार भी हमारी मांगों पर सुनवाई न हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन करने की रणनीति तैयार करेंगे। जिलाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन एनपीएस के बाद यूपीएस लाने पर सरकार ने संजीदगी दिखाई लेकिन हम कर्मचारी शिक्षक सिर्फ ओपीएस चाहते है।
वहीं हमारे बुढ़ापे का सहारा है। सरकार इसे बहाल करें। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केएस मिश्रा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का मर्जर किया जा रहा है। जहां पर 50 से कम छात्र संख्या है उन्हें आसपास के स्कूलों में विलय करने की रणनीति बन है जो गलत है। शिक्षा व्यवस्था गड़बड़ाएगी। जो जरूरतमंच कुछ दूरी पर जाकर पढ़ाई कर लेते है। उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ सकती है। क्योंकि दूसरे प्राइवेट स्कूलों में वह पढ़ने में सक्षम नहीं है। ऐसे कई कारण है जो मर्जर होने पर मुश्किलें खड़ी करेंगे। सचिव महेन्द्र सिंह ने कहा संविदा/ठेकेदारी भर्ती प्रथा को बंद कराया जाए। इसके बाद 2 बजे आंदोलन को विराम देकर संगठन के पदाधिकारियों ने मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, संरक्षक अशोक सिंह, अर्पित मिश्रा, संजय कुमार कनौजिया, रिजवान साकिब, संत कुमार सुमन, जेपी दीक्षित, राजकरन यादव, सांई बाबा उर्फ उमेश चंद्र श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, अतुल बाजपेई, हरि किशोर गौतम, कृष्णा महतो, शैलेंद्र प्रताप, संजीव शंखवार, प्रदीप वर्मा, अभिषेक गौतम, प्रवीण पटेल, अनिल शुक्ला, रामनरेश वर्मा, अशोक त्रिवेदी, दिवाकर त्रिपाठी, आशुतोष कुमार , शिव शंकर, ममता यादव, पूजा यादव, अमित, शिवराम सिंह,नदीम अहमद,सुनील सिंह कुशवाहा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।