Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTree Plantation Program Organized by Forest Department in Asodha

असोहा में वन रेंजर ने रोपे पौधे

Unnao News - असोहा में वन विभाग ने कांथा ग्राम पंचायत के तेजीखेड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रेंजर हिमांद्री कुरील ने जामुन के पेड़ लगाकर की। कुल 51 पौधे जैसे नीम, पीपल, आंवला आदि...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावWed, 25 June 2025 12:18 AM
share Share
Follow Us on
असोहा में वन रेंजर ने रोपे पौधे

असोहा। वन विभाग द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन विभिन्न प्रकार के लगाए पेंड। क्षेत्र के कांथा ग्राम पंचायत के मजरे तेजीखेड़ा में सोमवार को वन विभाग द्वारा पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची वन विभाग नवाबगंज रेंजर हिमांद्री कुरील ने जामुन का पेड़ लगाकर पौध रोपण की शुरुवात की। जहां नीम, पीपल, जामुन, आंवला आदि के कुल 51 पौधे रोपित किए गए। हिमांद्री कुरील ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम से हम सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। रेंजर ने पौध रोपण के बाद रखरखाव के लिए ग्राम वासियों से सहयोग की अपील की है।

इस दौरान ग्राम पंचायत कांथा सुनील लोधी, वन दारोगा मोहित दुबे, प्रीति पटेल, जितेंद्र पांडेय, मोनिका तिवारी, अशोक आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें