रोपे गए पौधों के लिए संजीवनी बनी बारिश
Unnao News - उन्नाव में हालिया बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गए पौधे बारिश से फिर से हरे हो गए हैं। हालांकि, हर साल लगाए गए पौधे देखरेख के अभाव में सूख जाते हैं। इस...

उन्नाव। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। विश्व पर्यावरण दिवस में रोपे गए पौधों के लिए बारिश संजीवनी बनी है। देखरेख के अभाव में सूख रहे पौधे बारिश से फिर से हरे होने लगे हैं। साल दर साल पौधे लगाने का लक्ष्य शासन की ओर दिया जाता है। अफसर भी जोर शोर से पौधरोपण में अभियान में जुड़ते हैं। लेकिन प्रतिवर्ष जो पौधे लगाए जाते हैं। वह देखरेख के अभाव में सूख जाते हैं। इस वर्ष जिले को 57 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य जिले को मिला है। 5 जून से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
इस बार भी पौधे सूखने की कगार पर थे लेकिन बारिश पौधे के लिए संजीवनी बनी और रोपे गए पौधे एक बार फिर हरे भरे दिखने लगे हैं। जो पौधे पूरी तरह सूख गए थे वह तो नहीं चल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।