कई दिनों पर हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत
Sultanpur News - सुलतानपुर, संवाददाता जिले में कई दिनों बाद छिटपुट बारिश से गर्मी से लोगों को

सुलतानपुर, संवाददाता जिले में कई दिनों बाद छिटपुट बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हांलाकि अभी इस बारिश से किसानों को कुछ खास फायदा मिलने वाला नहीं है। शहर समेत जिले के पूर्वी इलाकों में शाम को बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। अयोध्या स्थित कुमारगंज के आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक रहा। इस दौरान सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 92 तथा न्यूनतम 54 फीसदी रही।
6.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी रही। आने वाले 24 घंटे के बारे में अनुमान लगाया गया है कि अभी हल्की बारिश की ही संभावना है। हवा पुरवाई ही चलेगी। कादीपुर संवाद के अनुसार कई दिन के बाद हुई हल्की बारिश से लोगों को कुछ उम्मीद जगी है। बारिश न होने से कुछ किसान धान की जरई भी नहीं डाल रहे थे। मिट्टी की नमी पूरी तरह से सूख जाने के कारण जरई अच्छी नहीं उगती, ऐसा किसानों का मानना है। गर्मी भी फिर से बढ़ने लगी थी। नहर में पानी भी नहीं आ रहा था अब नहर में भी पानी छोड़ दिया गया है। इधर बारिश होने की भी उम्मीद जगी है, जिससे किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।