पेड़ काटने से मना करने पर वन कर्मी को धमकाया
Sultanpur News - गोसाईंगंज के महिलोआशापुर गांव में कुछ लोगों ने आम और महुआ के पेड़ काट दिए। जब बीट प्रभारी ने मना किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। वन कर्मी और अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है, और पुलिस...

गोसाईगंज। गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के महिलोआशापुर गांव में गुरुवार को कुछ लोगों ने आम के चार व महुआ का एक हरा पेड़ काट लिया। शिकायत पर पहुंचे बीट प्रभारी देवनाथ यादव ने मौके पर मौजूद लोगों को पेड़ कटान से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी। क्षेत्रीय उप वनाधिकारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि गोसाईगंज थाने में वन कर्मी से अभद्रता करने व अवैध पेड़ कटान के मामले में पृथ्वीपति और ध्रुवराज के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। वन दरोगा वृजेश यादव ने बताया महिलोआशापुर मामले में तहरीर दी गई है।
एक अन्य मामले में अवैध लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।