Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsFarmers Protest Lack of Water in Canals Affecting Rice Cultivation

नहर में पानी न आने से किसानों में आक्रोश

Sultanpur News - लंभुआ क्षेत्र के किसानों में नहर में पानी न होने के कारण आक्रोश है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने नहर में तुरंत पानी छोड़ने की मांग की है। नहर विभाग के अधिकारियों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरTue, 24 June 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
नहर में पानी न आने से किसानों में आक्रोश

लंभुआ, संवाददाता पानी की आवश्यकता होने पर नहर में पानी न होने से किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि नहर में पानी न आने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने तत्काल नहर में पानी छोड़ने की मांग की है। लंभुआ तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली रामगंज रजबहा नहर में मौजूदा समय में पानी नहीं है। नहर में पानी न आने से किसान परेशान हैं। किसान गौरीशंकर पांडे ने बताया कि जब हम लोग खेतों में धान की बेहन डाल रहे थे, तब भी नहर में पानी नहीं था और जब बेहन तैयार होने वाली है, खेत में रोपाई करनी है, तो पानी नदारत है।

किसान श्री पांडे ने कहा कि नहर विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार पत्राचार के माध्यम से गुहार लगाई गई, कि जब किसानों को अपनी फसल में पानी की आवश्यकता होती है तब नहर में पानी नहीं आता है और जब पानी की आवश्यकता नहीं होती है तब नहर में पानी चलता रहता है। उच्च अधिकारियों ने नहर में पानी आने के समय में बदलाव करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद पहले की तरह अब भी है। किसानों का कहना है कि जिन खेतों से नलकूप दूर हैं वहां तो बहुत परेशानी होती है। बहुत सारे खेत ऐसे हैं कि जहां पर नहर का ही सहारा है। समय से पानी न मिलने पर किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। जिसके कारण किसान आक्रोशित है। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों से शीघ्र नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें