Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsFarmers Protest Against Misbehavior by Sub-Inspector in Lambhua

उप निरीक्षक पर किसानों से अभद्रता का आरोप

Sultanpur News - लम्भुआ में उप निरीक्षक द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार पर किसानों में नाराजगी बढ़ गई। किसानों ने सीओ कार्यालय पर इकट्ठा होकर ज्ञापन सौंपा और उप निरीक्षक के खिलाफ जांच की मांग की। सीओ ने किसानों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरThu, 19 June 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
उप निरीक्षक पर किसानों से अभद्रता का आरोप

लंभुआ, संवाददाता कोतवाली परिसर में उप निरीक्षक द्वारा किसान पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर किसानों में उबाल आ गया। काफी संख्या में किसान सीओ कार्यालय पर इकट्ठा हुए और उनसे मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा तत्काल जांच कराकर उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने किसानों को जांच का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को काफी संख्या में किसान सीओ लंभुआ कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए और सीओ अब्दुलसलाम को ज्ञापन देकर उन्हें अवगत करवाया कि कोतवाली लम्भुआ में कार्यकर्ता दुखी यादव तथा अरविंद कुमार के साथ उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया।

जो बिल्कुल अनुचित है। प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडे तथा प्रदेश महासचिव आनंद प्रताप सिंह ने तत्काल जांच कराकर उप निरीक्षक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की। सीओ ने किसानों को जांच कराने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला प्रभारी मजीद खान, जिला सचिव सबरे आलम, मंडल अध्यक्ष धर्मराज त्यागी, ब्लाक अध्यक्ष पिंटू चौबे, भोलानाथ गौतम, देवव्रत श्रीवास्तव, भारत सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश ओझा, सूर्यपाल मिश्रा, सुरेश चन्द, हरिलाल, पन्नालाल मिश्रा, रामजीत विश्वकर्मा, रामचन्द्र, रामदीन गौतम, पिंकी, रामरती, मुर्ता, रामराजी, उर्मिला, गंगा देई, इन्दूमती, चन्दा पाण्डेय, सोभावती, ज्ञानमती, राकेश यादव, सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें