Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UPSSF Job: More than 5 thousand posts will be recruited in Uttar Pradesh Special Security Force

UPSSF: उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में पांच हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं सुरक्षा वाहनियों के गठन के लिए पांच हजार से अधिक पदों के सृजन का निर्णय किया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी।

Shivendra Singh वार्ता, लखनऊTue, 12 April 2022 03:20 PM
share Share
Follow Us on
UPSSF: उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में पांच हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं सुरक्षा वाहनियों के गठन के लिए पांच हजार से अधिक पदों के सृजन का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया कि इस आशय के फैसले को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। इसके तहत विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के गठन के लिए 87 पद सृजित किए गए हैं।

इसके अलावा सुरक्षा बल की पांच वाहनियां भी गठित की जाएंगी। पांच वाहनियों के गठन के लिए कुल 5037 पद सृजित होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के गठन हेतु 87 पदों एवं उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की पांच वाहिनियों के गठन हेतु 5037 पदों के सृजन का निर्णय लिया है।

जल निगम में रिटायर इंजिनियर अब संविदा पर पाएंगे नौकरी
जल निगम में अब सेवानिवृत्त इंजिनियर को जरूरत के आधार पर कंसलटेंट के पद पर नौकरी दी जाएगी। छह पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन्हें 60 से 90 हजार रुपये दिए जाएंगे। कंसलटेंट के दो पदों पर भर्ती होगी। इन्हें 60 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। वरिष्ठ कंसलटेंट के दो के लिए अधीक्षण अभियंता रखे जाएंगे। इन्हें 75 हजार रुपये दिया जाएगा। मुख्य कंसलटेंट के दो पदों पर मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी पात्र होंगे। इन्हें 90 हजार रुपये प्रति महीना मानदेय दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें