केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटों का विवादों से पुराना नाता, आयुष ने पहले रची थी साजिश
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटों का विवादों से पुराना नाता है। उनके घर पर हत्या और उनके बेटे की पिस्टल मिलने से बेटा विकास घेरे में आ गए हैं। इससे आयुष भी साजिश रचने में चर्चा में थे।

राजधानी लखनऊ केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की भोर 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव कीगोली मारकर हत्या कर दी गई। बरामद की गई पिस्टल मंत्री के बेटे विकास की बताई जा रही है। ऐसे में मंत्री के बेटे विकास विवादों में आ गए हालांकि बताया जा रहा है कि वह वहां नहीं थे। यह कोई पहला मामला नहीं है जब मंत्री के बेटे विवाद में आए हैं इससे पहले भी मंत्री कौशल किशोर के बेटे आयुष फर्जी एफआईआर लिखने में और साजिश रचने फंसे थे।
आपको बता दें कि जिस बेगरिया निवासी भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (24) की हत्या की गई है वह केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर के साथ रहता था। गुरुवार रात में विनय दुबग्गा के बेगरिया स्थित मंत्री के घर पहुंचा। खाना पीना हुआ। शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। हत्या किसने की है और क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा, बंटी सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय,अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं मौके से मंत्री पिस्टल मिलने से मंत्री के बेटे भी घेरे में आ गए हैं। मंत्री कौशल किशोर का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।चार लोग हिरासत में हैं। बेटे विकास की पिस्टल कैसे आरोपितों तक पहुंची ये जांच का विषय है।
बेटे आयुष का नाम भी विवादों में रहा
सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने तीन मार्च को एफआइ्रआर लिखायी थी कि उन पर चन्दन ने गोली चलायी है। पड़ताल में यह आरोप फर्जी निकला था। खुलासा हुआ था कि आयुष ने चन्दन को फंसाने के लिये अपने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवायी थी। इसके बाद आयुष फरार हो गया था। फिर इस मामले में आयुष, पत्नी अंकिता, चन्दन और आयुष की मां विधायक जयदेवी के वीडियो वायरल हुए जिसमें सबने एक दूसरे पर कई आरोप लगाये थे। इस बीच ही आयुष ने ही गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिये याचिका दायर की थी।