Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Swatantra Dev Singh Yogi Adityanath BJP Government in UP New Cabinet News

स्वतंत्र देव सिंह बने मंत्री, अब कौन संभालेगा उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान?

उत्तर प्रदेश में सरकार में मंत्री बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि पार्टी मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा को यह जिम्मेदारी दे सकती है।

Nisarg Dixit लाइव हिंदुस्तान, लखनऊSat, 26 March 2022 11:20 AM
share Share
Follow Us on
स्वतंत्र देव सिंह बने मंत्री, अब कौन संभालेगा उत्तर प्रदेश में भाजपा की कमान?

उत्तर प्रदेश में सरकार में मंत्री बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि पार्टी मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा को यह जिम्मेदारी दे सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे शर्मा को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंह के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश प्रमुख को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शर्मा को यूपी भाजपा की कमान मिल सकती है। इसके अलावा खबर है कि सतीश महाना को यूपी विधानसभा का नया स्पीकर बनाया जा सकता है। 8 बार के विधायक रहे महाना को भी इस बार कैबिनेट में मौका नहीं मिला है।

सीएम योगी ने ली शपथ
शुक्रवार को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने दोबारा सीएम पद की शपथ ली है। इस दौरान आयोजन स्थल पर 50 हजार से भी ज्यादा लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नाम मौजूद रहे। भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इन बड़े नामों को नहीं मिली जगह
योगी 2.0 में पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्रियों सिद्धार्थ नाथ सिंह, जय प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, जय प्रकाश निषाद और जय कुमार सिंह को जगह नहीं मिली। साथ ही मौका हासिल करने में असफल रहे नेताओं में विधायक अशुतोष टंडन का नाम भी शआमिल है। खास बात है कि पार्टी ने सिराथू सीट से हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य को दाबारा डिप्टी सीएम बनाया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें