Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़MLC Elections: Results of 4 out of 5 Graduate seats of Legislative Council declared BJP and SP won 2-2 seats

एमएलसी चुनाव: विधान परिषद की 5 स्नातक सीटों में से 4 के नतीजे घोषित, दो भाजपा और दो सपा ने जीती

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 5 रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में 4 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से 2 सीटों पर सपा और 2 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए हैं।...

Shivendra Singh विशेष संवाददाता, लखनऊSun, 6 Dec 2020 06:25 AM
share Share
Follow Us on
एमएलसी चुनाव: विधान परिषद की 5 स्नातक सीटों में से 4 के नतीजे घोषित, दो भाजपा और दो सपा ने जीती

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 5 रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में 4 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से 2 सीटों पर सपा और 2 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए हैं। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन में भाजपा के दिनेश कुमार गोयल निर्वाचित घोषित किए गए हैं। दिनेश गोयल 28769 वोट से जीते। गोयलको 46212 वोट मिले जबकि उनके मुकाबले वर्तमान एमएलसी हेम सिंह पुंडीर हार गए। 

वाराणसी सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा चुनाव जीते हैं जबकि झांसी-प्रयागराज  सीट पर सपा के ही मानसिंह यादव को विजयी घोषित किया गया है। आगरा सीट पर भाजपा के मानवेन्द्र सिंह गुरूजी चुनाव जीलते हैं। हमारे लखनऊ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यहां स्नातक सीट पर भाजपा के अवनीश सिंह ने बढ़त बना ली है, इस सीट पर पहले आगे चल रही निर्दलीय कांति सिंह अब नम्बर दो पर हो गयी हैं। यहां मतगणना जारी है।

उधर, हमारे मेरठ कार्यालय के अनुसार मेरठ, सहारनपुर मंडल की शिक्षक राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। पहले 48 साल बाद शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा की हार हुई। शनिवार को 24 साल बाद दूसरे शिक्षक नेता और स्नातक सीट का विधान परिषद में स्नातकों का प्रतिनिधित्व कर रहे हेम सिंह पुंडीर भी चुनाव हार गए। 24 साल के रिकार्ड को भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने तोड़ दिया। 

प्रथम वरीयता के मतों में दिनेश गोयल ने हेम सिंह पुंडीर को 27,080 मतों से पराजित किया। द्वितीय वरीयता की गिनती के बाद आयोग की अनुमति के बाद डीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया। प्रथम वरीयता के मतों में भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल को 43,052 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी हेम सिंह पुंडीर को 15,972 वोट मिले हैं।

वहीं द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल को 28 हजार 769 वोटों के अंतर से निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दिनेश गोयल को 46,212 और हेम सिंह पुंडीर को 17,443 वोट मिले।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें